चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। हार्वेस्टिंग कार्य अभी भी जारी है क्योंकि मार्च के अंत तक 366 मिलें चल रही थीं, जबकि 152 मिलों ने हार्वेस्टिंग बंद कर दी थी।
उद्योग मंडल इस्मा ने सोमवार को कहा कि वैश्विक व्यापार घरानों के अनुमान के मुताबिक सितंबर में समाप्त होने वाले मौजूदा 2021-22 विपणन वर्ष में भारत का चीनी निर्यात 85 लाख टन तक पहुंच सकता है। देश ने जहां 72 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया है, वहीं इस साल मार्च के अंत तक भौतिक निर्यात लगभग 56-57 लाख टन रहा है।
चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। पेराई कार्य अभी भी जारी है क्योंकि मार्च के अंत तक 366 मिलें चल रही थीं, जबकि 152 मिलों ने पेराई बंद कर दी थी।
चीनी उत्पादन के ताजा आंकड़े जारी करते हुए इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय व्यापार घरानों की खबरें बताती हैं कि वैश्विक बाजार मौजूदा सीजन में भारत से 85 लाख टन चीनी निर्यात की उम्मीद कर रहा है।
उद्योग निकाय के अनुसार, चालू 2021-22 विपणन वर्ष के मार्च तक चीनी उत्पादन 309.87 लाख टन तक पहुंच गया, जो एक साल पहले की अवधि में 278.71 लाख टन से अधिक था।

