Close Menu
  • Homepage
  • ताज्या बातम्या
  • बाजार-भाव
  • शेतीविषयक
  • कृषी-चर्चा
  • हवामान
  • पशु पालन
  • इंडस्ट्री
  • सरकारी योजना
  • ग्रामीण उद्योग

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Sava Spin: Slots de Juego Rápido y Resultados Veloz para el Jugador Moderno

August 8, 2026

Rocket Casino Quick Wins & High‑Intensity Slots Experience

August 8, 2026

Uuspin Casino – The Ultimate Short‑Game Playground for Rapid Wins

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Krishi CharchaKrishi Charcha
Subscribe
  • Homepage
  • ताज्या बातम्या
  • बाजार-भाव
  • शेतीविषयक
  • कृषी-चर्चा
  • हवामान
  • पशु पालन
  • इंडस्ट्री
  • सरकारी योजना
  • ग्रामीण उद्योग
Krishi CharchaKrishi Charcha
Home » सोयाबीन किसान खुश, पीला सोना खरा उतरने की उम्मीद
ताज्या बातम्या

सोयाबीन किसान खुश, पीला सोना खरा उतरने की उम्मीद

Neha SharmaBy Neha SharmaSeptember 17, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

पीला सोना के नाम से पहचानी जाने वाली खरीफ की प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन का रकबा इस वर्ष देश में लगभग 6 लाख हेक्टेयर बढ़कर 125 लाख 39 हजार हेक्टेयर हो गया है जबकि गत वर्ष सोयाबीन 120 लाख 82 हजार हेक्टेयर में बोई गयी थी। मानसून की वापसी से प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों के किसानों को राहत मिली है क्योंकि पूर्व में 15-20 दिन लम्बी मानसून की खेंच के कारण फसल सूखने लगी थी तथा उत्पादन घटने की आशंका में किसानों के चेहरे मुरझा गए थे। परन्तु अब चेहरे पर खुशी झलकने लगी है क्योंकि पीला सोना खरा उतरने की उम्मीद है। सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) ने भी अपने सर्वेक्षण के अनुसार फसल स्थिति को सामान्य बताया है।

कृषि मंत्रालय के मुताबिक खरीफ 2023 में सोयाबीन का रकबा 125.39 लाख हेक्टेयर है जबकि गत वर्ष यह रकबा 120.82 लाख हेक्टेयर था। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष सोयाबीन का रकबा बढ़ा है। प्रमुख सोयाबीन उत्पादक राज्यों में म.प्र. सबसे आगे है। यह देश में कुल सोयाबीन उत्पादन में 60 से 65 फीसदी की भागीदारी करता है। इसलिए इसे सोया राज्य कहा जाता है। इस वर्ष म.प्र. में 53.35 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन बोई गई है वहीं महाराष्ट्र में 50.68 लाख हेक्टेयर, राजस्थान में 11.44, तेलंगाना में 1.79, कर्नाटक में 4.07, गुजरात में 2.66 लाख हेक्टेयर में एवं छत्तीसगढ़ में 35 हजार हेक्टेयर तथा अन्य राज्यों में 1.02 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की बोनी हुई है। गत वर्ष की तुलना में महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में इस वर्ष सोयाबीन का रकबा बढ़ा है। वहीं सोपा के मुताबिक महाराष्ट्र में 47.64 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की बोनी बताई गई है।

सोपा ने अपनी म.प्र., राजस्थान एवं महाराष्ट्र की सर्वे रिपोर्ट में बताया कि देश में हाल ही में हुई बारिश से सोयाबीन की स्थिति सामान्य हो गई है। कुल रकबे का लगभग 15 प्रतिशत में शुष्क अवधि में नमी की कमी के कारण कुछ क्षति की संभावना है। दाने का आकार तथा खराब फली बनने से कुछ क्षेत्र में फसल प्रभावित हो सकती है। उच्च तापमान के कारण म.प्र. के कुछ क्षेत्रों में कीटों और बीमारियों का हमला देखा गया है, जिससे भी उपज में कुछ नुकसान हो सकता है। म.प्र. में मंदसौर, नीमच, रतलाम, खंडवा, देवास, खरगोन और बड़वानी, राजस्थान में कोटा, प्रतापगढ़, बांरा एवं झालावाड़ और महाराष्ट्र में बीड़, ओस्मानाबाद, परभणी, नांदेड़, अकोला, अमरावती और यमतमाल में मामूली क्षति देखी गई है।

सोपा ने बताया कि गत 20 से 25 जून के बीच जेएस 9560, जेएस 2034, पीएस 1569 आदि जल्दी पकने वाली किस्मों के साथ बोई गई फसल पकने की अवस्था में है। और ऐसे क्षेत्रों में दाने कम भरने और छोटे होने के कारण उपज प्रभावित होने की संभावना है। इसलिए इस साल सोयाबीन की नई फसल आने में पिछले साल की तुलना में 10 से 15 दिन की देर हो सकती है

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Neha Sharma
  • Website

Related Posts

Sava Spin: Slots de Juego Rápido y Resultados Veloz para el Jugador Moderno

August 8, 2026

Rocket Casino Quick Wins & High‑Intensity Slots Experience

August 8, 2026

Uuspin Casino – The Ultimate Short‑Game Playground for Rapid Wins

August 7, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Picks
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss

Sava Spin: Slots de Juego Rápido y Resultados Veloz para el Jugador Moderno

ताज्या बातम्या August 8, 2026

1. El Pulso de una Experiencia de Juego RápidaCuando ingresas a Sava Spin, no estás…

Rocket Casino Quick Wins & High‑Intensity Slots Experience

August 8, 2026

Uuspin Casino – The Ultimate Short‑Game Playground for Rapid Wins

August 7, 2026

Royal Reels 7 Casino: Quick‑Hit Slots, Rapid Roulette, and the Fast‑Track Gaming Experience

August 7, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Krishi Charcha
  • Homepage
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.