Close Menu
  • Homepage
  • ताज्या बातम्या
  • बाजार-भाव
  • शेतीविषयक
  • कृषी-चर्चा
  • हवामान
  • पशु पालन
  • इंडस्ट्री
  • सरकारी योजना
  • ग्रामीण उद्योग

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WinGaga Online Casino: Rychlý toč, Velké výhry – Průvodce krátkou relací

August 7, 2026

Vulkan Casino: Rychlé výhry a vysoká intenzita hraní na automatech

August 7, 2026

Chicken Road Game: Logros Rápidos en la Autopista Digital

August 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Krishi CharchaKrishi Charcha
Subscribe
  • Homepage
  • ताज्या बातम्या
  • बाजार-भाव
  • शेतीविषयक
  • कृषी-चर्चा
  • हवामान
  • पशु पालन
  • इंडस्ट्री
  • सरकारी योजना
  • ग्रामीण उद्योग
Krishi CharchaKrishi Charcha
Home » देश के कई इलाकों में बारिश के आसार, कई राज्यों में बढ़ेगी सर्दी, जानें- आज के मौसम का हाल
हवामान

देश के कई इलाकों में बारिश के आसार, कई राज्यों में बढ़ेगी सर्दी, जानें- आज के मौसम का हाल

Neha SharmaBy Neha SharmaOctober 20, 2023No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है जिसका प्रभाव उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक कई इलाकों में बारिश के भी आसार हैं. दरअसल, केरल, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और पश्चिम बंगाल में बादलों की गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि, जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है.

वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 अक्तूबर की सामान्य तारीख के चार दिन बाद गुरुवार को भारत से वापस लौट गया है. मौसम विभाग के अनुसार मानसून 25 सितंबर को देश से हटना शुरू हुआ था. ऐसे में आइए जानते हैं अगले 24 घंटों के दौरान देशभर में कैसा रहेगा मौसम-

अगले 24 घंटों के दौरान देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जबकि, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं, 20 और 21 अक्टूबर को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि, अगले दो से तीन दिनों के लिए लक्षद्वीप, दक्षिणपूर्व अरब सागर और मध्य अरब सागर में मछुआरों को चेतावनी दी गई है.

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के तापमान में पिछले कुछ दिनों में गिरावट आई है. लोगों को इन दिनों प्रदेश में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है. वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है, उसके बाद कोई बदलाव नहीं होगा. अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक हफ्ते के बाद सर्दी का असर दिखना शुरू हो जाएगा, और मौसम ठंडा होने लगेगा.

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर से लेकर 24 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है. उत्तर हरियाणा से लेकर दक्षिण और दक्षिण पूर्व के साथ-साथ पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा में मौसम आने वाले कुछ दिन शुष्क ही रहेगा. वहीं, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश ने मौसम में ठंड बढ़ा दी है. अब सुबह-शाम के साथ-साथ दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है.

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
दिवाली से पहले राजस्थान में सर्दी की दस्तक हो चुकी है. मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव की चेतावनी जारी की है. दो से तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगह पर हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश होगी. दरअसल, उत्तर पश्चिम राज्य में 21व 22 अक्टूबर से एक नया सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है. इसके बाद गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, चुरू जिले में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 20 और 21 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रह सकता है. वहीं 22 अक्टूबर को एक बार फिर बूंदाबांदी की संभावना है. आंशिक बादल छाएंगे. अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है. 23 और 24 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Neha Sharma
  • Website

Related Posts

महाराष्ट्रात थंडीची चाहूल

November 5, 2024

Unseasonal Rain : बेमौसम बारिश से ग्रीष्मकालीन फसलों को नुकसान।

April 11, 2024

Unseasonal Rain Alert : विदर्भ, मराठवाड़ा में बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी

April 11, 2024

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Picks
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss

WinGaga Online Casino: Rychlý toč, Velké výhry – Průvodce krátkou relací

ताज्या बातम्या August 7, 2026

1. Vzrušení z krátké, intenzivní hryPro mnoho hráčů spočívá přitažlivost online kasina nejen v maratonských…

Vulkan Casino: Rychlé výhry a vysoká intenzita hraní na automatech

August 7, 2026

Chicken Road Game: Logros Rápidos en la Autopista Digital

August 7, 2026

Paradise 8 Casino: Quick‑Play Slots and Instant Wins for the Modern Gambler

August 6, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Krishi Charcha
  • Homepage
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.