- Homepage
- ताज्या बातम्या
- बाजार-भाव
- शेतीविषयक
- कृषी-चर्चा
- हवामान
- पशु पालन
- इंडस्ट्री
- सरकारी योजना
- ग्रामीण उद्योग
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Neha Sharma
भारत में कृषि संबंधित उद्योगों में खेती के बाद सबसे ज्यादा मुनाफे की बात करें तो डेयरी से संबंधित बिजनेस में ही होता है. यह उद्योग किसानों के बीच में उनकी पहली पसंद बना हुआ है. आज हम आपको सरकार की ‘नन्द बाबा मिशन’ के तहत ‘नंदिनी कृषक समृद्धि’ योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके चलते सरकार डेयरी उद्योग के लिए 31 लाख तक की सब्सिडी देती है. उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना पर सरकार 25 दुधारू गायों की कुल 35 इकाइयां स्थापित करने की योजना के लिए 31 लाख रुपये प्रति इकाई तक का अनुदान…
आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार में घरेलू सामग्रियों के दामों में वृद्धि होने की संभावना है. गेहूं-मसूर के भाव में आज हल्की तेजी देखी गई है. जबकि चना में गिरावट आई है. वहीं नवरात्रि को लेकर फलों के दामों में वृद्धि देखने को मिलेगी. इसके साथ ही बासमती और राजभोग चावल के दामों में भी हल्की तेजी देखी गई है. डॉलर चना 16500 प्रति क्विंटल रिकॉर्ड किया गया है. इसमें स्थिरता बनी हुई है. मंडियों में आज दलहन का भाव चना कांटा 6100 रुपये से लेकर 6150 प्रति क्विंटल तक मसूर 6300 रुपये से लेकर 6402 प्रति क्विंटल तक…
खाद्यान्न के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है. भारत में फसलों की उत्पादकता यहां के शोध किए गए नए- नए उन्नत किस्मों के बीजों और यहाँ की जलवायु पर निर्भर करती है. देश में खाद्यान्न उत्पादन में गेहूं, बाज़ार, मक्का आदि हैं. इन्हीं में से आज हम आपको भारत में होने वाले गेहूं की सबसे ज्यादा पैदावार देने वाली किस्मों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. यह किस्में भारत के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख किस्में हैं जो किसानों को ज्यादा पैदावार देती हैं. साथ ही इनमें पोषक तत्वों की मात्रा भी भरपूर…
मछली बीज को कृत्रिम आहार देने की आवश्यकता होती है। कृत्रिम आहार तैयार करने हेतु निम्न पदार्थों का दर्शाई गई मात्रा में प्रयोग किया जाता हैः- मूंगफली की खली अथवा सरसों की खली – 35% राइस ब्रान-धान की फक या चावल की भूसी -38% सोयाबीन की खली – 20% फिश मील-मछली का चूरा – 5% मिनरल मिक्सचर – 1.5% एसकोरबिक एसिड – 0.5% उपरोक्त में फिश मील तथा उसके बाद के दो तत्व उपलब्ध न हों तो भी बाकी के तत्वों को मिला कर मिश्रित आहार तैयार कर लिया जाता है। उपरोक्त मिश्रण में से निश्चित मात्रा में आहार शाम…
केंद्र सरकार युवाओं के लिए जहां एक ओर आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजनाओं को स्वरोजगार बढ़ाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संचालित कर रही है वहीं प्रदेश सरकारें भी युवाओं को आत्म निर्भर बनाने और नए रोजगारों को की स्थिति को बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं. आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. इस योजना का लाभ लेने वाले युवाओं को सरकार हर महीने 10 हजार रुपये की भी प्रदान करेगी. इस योजना में मिलने वाला…
किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए केंद्रीय सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट जारी की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान की 15वीं किस्त इस महीने यानी की अक्टूबर माह की 15 तारीख को जारी हो सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की इस योजना से देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल 6 हजार रुपए उनके खाते में भेजे जाते हैं. यह राशि केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के खाते में सरकार साल में 3 बार 2-2…
परिचय चिरकाल से वैश्विक स्तर पर मशरूम का विविध तौर-तरीकों से लघु स्तर पर उत्पादन किया जाता रहा है। इसमें निहित नगिनत पोषक तत्वों और अत्यंत कम लागत में तैयार होने की क्षमता के कारण वर्तमान दौर में भी इसकी लोकप्रियता एक पोषक आहार के तौर पर ही नहीं बल्कि लाभदायक उत्पाद के रूप में भी काफी तेजी से बढ़ी है। देश की बहुसंख्यक शाकाहारी आबादी के लिए प्रोटीनयुक्त उत्तम वैकल्पिक आहार के रूप में मशरूम को प्रत्येक वर्ग के लोगों द्वारा पसंद किया जाने लगा है। इस वास्तविकता से इंकार नहीं किया जा सकता है कि खेती-किसानी में मौसम…
खेती करते समय किसान अच्छी उन्नत किस्म का चयन करते हैं. वहीं, कृषि वैज्ञानिक भी नई तकनीकी से उन्नत किस्में विकसित करते रहते हैं. हाल ही में हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि वैज्ञानिकों ने सरसों की नई किस्म आरएच-1975 (RH-1975) विकसित की है. यह किस्म सिंचित क्षेत्रों में समय पर बुआई के लिए उत्तम किस्म है. इस किस्म को लेकर वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मौजूदा किस्म आरएच-749 (RH-749) से लगभग 12 प्रतिशत अधिक उत्पादन देगी. 10 साल बाद नई किस्म हुई विकसित गौरतलब है कि हकृवि (HAU) द्वारा साल 2013 में सरसों…
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है. उन्होंने मिलेट्स कोदो और कुटकी का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है. इससे अब कोदो का समर्थन मूल्य 3000 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3200 रुपए प्रति क्विंटल और कुटकी का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल से बढ़कर 3350 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है. कोदो कुटकी से करोड़ों कमा रहे किसान छत्तीसगढ़ राज्य में कोदो, कुटकी और रागी की खेती को लेकर किसानों का रुझान बढ़ा है. जहां एक ओर औने-पौने दामों में बिकने वाला मिलेट्स अब छत्तीसगढ़ राज्य में अच्छे…
अक्टूबर महीने से धान, बाजरा, ज्वार और मक्का की खरीद शुरू हो गई है. आपकों बता दें कि सहारनपुर में पहली बार सरकारी क्रय केंद्रों पर मक्का की खरीद होगी. इसके लिए खाद्य विभाग द्वारा चार क्रय केंद्र खोले गए हैं. प्रदेश सरकार ने इस बार मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2090 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है. इन क्रय केंदों पर मक्का की खरीद 31 दिसंबर तक की जाएगी. वहीं जिले में लगभग 8850 हेक्टेयर मक्का फसल का क्षेत्रफल है. सहारनपुर जिले में मक्का की औसत उत्पादकता 24.35 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है. इसे देखते हुए मक्का का उत्पादन 21554…
