- Homepage
- ताज्या बातम्या
- बाजार-भाव
- शेतीविषयक
- कृषी-चर्चा
- हवामान
- पशु पालन
- इंडस्ट्री
- सरकारी योजना
- ग्रामीण उद्योग
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Neha Sharma
आज के दौर में किसान भाई अपने खेत की फसल से अधिक से अधिक लाभ पाने के लिए कई तरह के कार्यों को करते हैं. इसी क्रम में किसानों के द्वारा खेत में विभिन्न तरह की सब्जियां और अन्य फसलों को उगाया जाता है. किसान भाइयों के लिए सब्जी की खेती नकदी फसल मानी जाती है. अगर खेत में सब्जियों की खेती उन्नत तकनीक व वैज्ञानिक विधि से की जाए, तो इससे किसानों की आय में कई गुणा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि उन्नत किस्म की सब्जियों की मांग देश ही नहीं बल्कि…
किसान भाई अच्छे लाभ के लिए पालक की खेती कर सकते हैं. बता दें कि भारत में पालक की खेती रबी, खरीफ और जायद तीनों फसल चक्र में की जाती है. इसके लिए खेत में अच्छी जल निकासी की व्यवस्था होनी चाहिए. साथ ही हल्की दोमट मिट्टी में पालक के पत्तों की अच्छी पैदावार होती है. इन बातों का रखें खास ध्यान एक हेक्टेयर में पालक की खेती के लिए 30 किग्रा बीज की आवश्यकता होती है, जबकि छिटकवां विधि से खेती करने पर 40 से 45 किग्रा बीज की आवश्यकता होती है. बुवाई से पहले 2 ग्राम कैप्टान प्रति…
भारत में किचन में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इलायची भी उन्हीं मसालों में शामिल हैं. खाने को खुशबूदार बनाने के साथ ही ये किसान भाइयों की जेब पैसों से भी भर सकती है. इलायची की खेती मुख्य रूप से महाराष्ट्र, कोंकण, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में की जाती है. इलायची को सूरज की रोशनी से बचाने के लिए नारियल और सुपारी के बागों में ही उगाया जाता है. इसकी खेती के लिए अधिक बारिश या गर्मी की आवश्यकता नहीं होती. इसके बजाय, मानसून की नमी और आर्द्रता के बीच अपने नए बागों को तैयार करके…
उप संचालक (कृषि ), देवास ने बताया कि मौसम की अनिश्चितता को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बीमित कृषक अपनी फसल नष्ट होने की स्थिति में फसल बीमा कंपनी एस.बी.आई जनरल इंन्श्योरेन्स कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002091111 पर 72 घंटे के अंदर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यदि किसी कारणवश टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज होने में कठिनाई आती है, तो संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय में जाकर अपना आवेदन देकर उसकी पावती उस कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही मोबाइल पर नेशनल क्राप इंश्योरेंस पोर्टल ऐप…
भारतीय ट्रैक्टर निर्माता कंपनी महिंद्रा टैक्टर्स के जीवो श्रेणी में महिंद्रा जीवो 365 डीआई 4 डब्ल्यूडी पडलिंग स्पेशल धान की खेती के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली ट्रैक्टर हैं। महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर एक 4WD और पहला भारतीय ट्रैक्टर है जिसमें पोजिशन-ऑटो कंट्रोल (PAC) तकनीक है, जो गहराई पर बेहतरीन नियंत्रण के साथ धान के खेतों में काम करने के लिए आदर्श है। इस शक्तिशाली लेकिन हल्के 4-पहिया ट्रैक्टर में 2600 पावर स्टीयरिंग का 36 एचपी इंजन रेटेड आरपीएम (आर/मिनट) है, और 900 किलोग्राम की हाइड्रोलिक्स उठाने की क्षमता है। इसके अलावा महिंद्रा जीवो 365 डीआई ट्रैक्टर परिचालन लागत…
आज के इस वैज्ञानिक युग में हर चीजें आसान नजर आती हैं. विज्ञान ने सबकुछ बदल कर रख दिया है. यहां पर असंभव चीज भी संभव नजर आती है, फिर चाहे वह खेती किसानी से जुड़ी चीज ही क्यों ना हों. आज कल बाजार में कई तरह की रंग बिरंगी फूल गोभियां आ गई हैं. आज हम आपको इस रंग बिरंगी फूल गोभियों की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, इससे आप अपने खेत में सफेद फूल गोभी के साथ-साथ रंगीन फूल गोभी की भी पैदावार कर सकते हैं. इन गोभियों की मांग बाजार में दिन पर दिन…
अनाजी फसलों में धान एक प्रमुख फसल हैं, जो लगभग संपूर्ण भारत में उगाई जाती हैं। इस समय धान में सिंचाई व्यवस्था, खरपतवार निंयत्रण के साथ-साथ उर्वरक प्रबंधन बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। धान में नाइट्रोजन की उचित मात्रा निर्धारित करने में लीफ कलर चार्ट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। जिसकी जानकारी पूसा संस्थान की विशेषज्ञ डॉ कपिला शेखावत, सस्य विज्ञान संभाग दे रही हैं। पौधे की मांग के आधार पर पोषक तत्व उपलब्ध करवाने की मांग को परिशुध्द पोषक तत्व प्रबंधन या प्रिसिजन न्यूट्रिएंट्स प्रबंधन कहते हैं। इसके लिए कई उपकरण व तकनीक हैं, जैसे ग्रीन सीकर, क्लोरोफिल मीटर और…
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को भोपाल में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना का अनुमोदन किया गया। यह योजना लागू होने की तिथि से दो वर्षों तक प्रभावशील रहेगी। प्रथम वर्ष में योजना अंतर्गत 10000 पंपों का लक्ष्य रखा गया है। योजना में कृषक / कृषकों के समूह को 3 हार्सपावर या अधिक क्षमता के स्थायी पंप कनेक्शन हेतु वितरण कंपनी द्वारा अधिकतम 200 मीटर दूरी तक 11 केव्ही लाईन का विस्तार एवं वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किया जायेगा एवं लाईन का विस्तार केबल के माध्यम से किया जायेगा। विद्युत अधोसंरचना विकास लागत…
यदि आप भी खेती से तगड़ा मुनाफा हासिल करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां आपको बताएंगे कि कैसे आप काजू की खेती कर शानदार लाभ प्राप्त कर सकते हैं. काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो बच्चों से लेकर बड़ो तक बेहद पसंद आता है. साथ ही इसकी सप्लाई विदेशों में भी की जाती है. बता दें कि सूखे मेवे के रूप में काजू बहुत लोकप्रिय है. इसके एक पेड़ की लम्बाई 14 मीटर से 15 मीटर होती है. इसके पौधे 3 साल में फल देने के लिए तैयार हो जाते हैं. काजू के छिलकों…
श्री प्रदीप कुमार ,पशुपालन अधिकारी, देवास ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा जिले में पशुओं का लम्पी स्कीन रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में रोग संभावित क्षेत्रों का चयन कर पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। जिले के अब तक लगभग 80 हजार पशुओं का टीकाकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में पशुओं को अन्य रोगों से बचाव के लिए भी टीके लगाये जा रहे है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष लम्पी स्कीन संक्रामक रोग से पशु रोगग्रस्त हो गए थे और कई पशुओं की मृत्यु भी हो गई थी। इसलिए इस वर्ष…
