- Homepage
- ताज्या बातम्या
- बाजार-भाव
- शेतीविषयक
- कृषी-चर्चा
- हवामान
- पशु पालन
- इंडस्ट्री
- सरकारी योजना
- ग्रामीण उद्योग
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Neha Sharma
महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक पीएम किसान सम्मान निधि की 13 वीं किस्त फरवरी माह में जारी हो गई थी. इस योजना के जरिए सरकार किसानों के खाते में 2- 2 हजार रुपए भेजती है. लेकिन इसकी पात्रता सूची में शामिल कई ऐसे किसान भी हैं जिनकी 13 वीं किस्त (13th installment)कई कारणों से रुक गई है. जिसकी वजह से किसानों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है. क्या अब भी किसानों की रुकी हुई किस्त आ सकती है? इसके लिए उन्हें क्या करना पड़ेगा. क्या आ जाएगी 13 वीं किस्त भारत सरकार ने 27 फरवरी को पीएम…
खरबूज खाना हर किसी को पसंद है. इसमें पोटेशियम काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है. इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है. साथ ही हार्ट से सम्बंधित कई बीमारियां भी ठी हो जाती हैं. यही वजह है कि मार्केट में इसकी डिमांड हमेशा रहती है. अप्रैल से लेकर मई महीने तक यह मार्केट में असानी से मिल जाता है. तब इसका रेट 50 से 60 रुपये किलो होता है. लेकिन आज हम खरबूज की एक ऐसी किस्म के बारे में बात करेंगे, जिसकी गिनती दुनिया के सबसे महंगे फ्रूट में होती है. इसकी कीमत हजारों नहीं बल्कि…
इस वर्ष वैज्ञानिकों ने गेहूं की सात और जौ की एक नई किस्म इजाद की है. इन नई किस्मों को सिंचित एवं सीमित सिंचाई के हिसाब से अलग-अलग इजाद किया गया है. दिल्ली, हिसार, करनाल और छत्तीसगढ़ में वैज्ञानिकों ने इन किस्मों की खोज की और इसी वर्ष से इनका बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा. भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल की अगुवाई में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर में आयोजित 62वीं कार्यशाला में इन किस्मों की घोषणा की गई है. गेहूं की नई किस्म की पहचान उत्तर पश्चिमी मैदानी भागों में सिंचित एवं समय से…
पशुओं द्वारा खाया जाने वाला साधारण नमक दो तत्वों एवं सोडियम एवं क्लोराइड से मिलकर बनता है और अंग्रेजी भाषा में इसे सोडियम क्लोराइड कहते हैं। इन दोनों तत्वों की पशुओं को आवश्यकता होती है । शरीर में 0.2 प्रतिरक्त सोडियम होता है। शरीर में सोडियम हड्डियों, कोमल ऊतकों और शारीरिक द्रव्यों में पाया जाता हैं । शारीरिक माध्यम में अम्लीय एवं धारीय समानता बनाये रखने के लिए भी नमक की आवश्यकता पड़ती है। नमक आंत में एमीनों एसिड और शर्करा के अवशोषण के काम आता है। मांस पेशियों में अनुबंध करने की क्षमता सोडियम की मात्रा पर निर्भर करती…
पालक एक प्रकार की सब्जी है. जिसे हम सभी भरपूर पोषण के लिए खाते हैं. इसके कई तरह के औषधीय गुण भी होते हैं. जी हमारे शरीर को कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्व प्रदान करते हैं. लेकिन आज बाज़ार में 2 तरह की पालक आती है, जिसमें एक देशी पलक होती है और एक हाइब्रिड. बाज़ार में इन दोनों में ही अंतर कर पाना बहुत मुश्किल होता है. अगर इन दोनों में कोई अंतर होता है तो उनकी पहचान करना मुश्किल होता है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ख़ास जानकारी देंगें जिसके बाद आप कभी भी इन…
यूपी के आलू की धाक विदेशों में भी है. पहली बार यूपी का आलू हजारों किलोमीटर दूर अमेरिका भेजा गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फार्मर ग्रुप (FPO) की मदद से 29 मीट्रिक टन आलू अमेरिका के गुयाना भेजा गया. इसके साथ ही योगी सरकार का किसानों की आय दोगुनी करने का सपना भी साकार हो रहा है. सात समुंदर पार पहुंचेगा आलू वाराणसी के एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (APEDA) के उप महाप्रबंधक ने बताया की आलू को पहली बार व्यापारिक तौर पर अमेरिका के गुयाना शहर भेजा गया. उन्होंने बताया कि निर्यात किए गए आलू…
राजस्थान सरकार की तरफ से प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की शुरुआत की, जिसमें आज के समय में हजारों-लाखों की संख्या में लोग जुड़कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार के द्वारा प्रदेश में इस मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना (Chief Minister Free Annapurna Food Packet Scheme) के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानदारों को अब फूड पैकेट वितरण के लिए प्रति पैकेट 4 रुपये के स्थान पर 10 रुपये मार्जिन राशि मिलेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की…
भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने से मौसम ठंडा (Cold Weather) हो गया है. देखा जाए तो देशभर में बीते कुछ दिनों से हल्की से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि भारत के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का यह सिलसिला कुछ दिनों से बने रहने की संभावना है. आइए आज की मौसम से जुड़ी ताजा अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं… दिल्ली के तापमान में आई कमी राष्ट्रीय राजधानी में जहां एक तरफ G20 सम्मेलन के चलते कड़ी सुरक्षा है. वहीं दिल्ली में बीते कल रात से बारिश हो रही है. सुबह के समय भी दिल्ली में…
किसी भी विशेष प्रक्षेत्र में फसलों, फसल प्रणालियों का प्रबंधन वहां पर उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों एवं प्रबंधन तकनीकियों के अनुसार करना आज के समय की जरुरत बन गयी है। नवीन तकनीकियों को व्यापक स्तर पर अपनाने के लिए एक बड़े नियोजित समूह को आकर्षित करने की जरूरत होती है। इसमें किसानों को जो वे कर रहे हैं और उनको क्या जरूरत है के बीच अन्तर को समझाने की आवश्यकता पड़ती है। संरक्षण खेती को वृहद स्तर पर लागू करने के लिए इससे मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी। इससे मिलने वाले लाभ निम्न प्रकार हैं:- आर्थिक फायदे फसल…
खरीफ योजना बनाते समय इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा कि हम कुछ क्षेत्र में पशुओं के लिए पौष्टिक चारों को उगाने की योजना अवश्य बनायें और ऐसे फसल चक्र अपनायें जिससे खाद्यान उत्पादन के साथ-साथ पशुओं को पौष्टिक चारा भी उपलब्ध हो सके। खरीफ के कुछ पौष्टिक चारे निम्नवत् हैं लोबिया इसका चारा अत्यन्त पौष्टिक होता है जिसमें 17 से 18 प्रतिशत प्रोटीन पाई जाती है। कैल्शियम तथा फास्फोरस भी पर्याप्त मात्रा में होता है। यह अकेले अथवा गैर दलहनी फसलों जैसे ज्वार या मक्का के साथ बोई जा सकती है। भूमि इसकी खेती दोमट या बलुई और…
