Saffron Cultivation : भारत मे केसर कि बहोत मांग है। केसर का उपयोग दूध और कॉफी में किया जाता है। यह बहोत सी चिजो मे लाभदायक है। जैसे धूप से होने वाले नुकसान से सुरक्षा , आंखों के नीचे के काले घेरों को कम करना, त्वचा की बनावट में सुधार,यहाँ तक इकी स मसाले का उपयोग खाना पकाने में और खाद्य रंग के रूप में किया जाता है। केसर कि मांग धीरे धीरे से बढ रही है। इसलिए लोग अब केसर को घर पर उगा रहे है।
आगर आपको अच्छे पैसे कमाने है तो आप केसर की खेती कर सकते है। केसर कि खेती करके आप एक ही सीजन में पांच लाख रुपये कमा सकते है। इसके लिये आप को केसर के बीज एक खाली कमरा, कुछ रैक और कुछ प्लास्टिक कंटेनर की जरूरत होगी। इसके लिये कुछ ज्यादा नही करना होता है बस तापमान का ध्यान रखना है और अगर नमी कम हो जाए तो छिड़काव करके नमी बनाए रखनी होती है।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित एक छोटे से गांव खेदड़ीगर के युवा हर्ष मनीष पाटिल ने केसर की सफल खेती की है। यह प्रयोग उन्होंने घर के पास 15 बाई 15 के कमरे में किया है। उन्होंने केसर उत्पादन के लिए एक वातानुकूलित कक्ष का निर्माण कराया और इस प्रयोग को सफल बनाया। दावा किया जा रहा है कि यह राज्य में इस तरह का पहला प्रयोग है।
केसर को सोने जैसा भाव मिल रहा है। इसकी कीमत क्वालिटी पर निर्भर करती है। केसर 300 से 1500 रुपये प्रति ग्राम तक बिकता है। कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में इसका व्यापक उत्पादन होता है। लेकिन मांग की तुलना में केसर की पैदावार बहुत कम थी। इसीलिए हर्ष पाटिल ने घरेलू खेती का प्रयोग किया है।