Close Menu
  • Homepage
  • ताज्या बातम्या
  • बाजार-भाव
  • शेतीविषयक
  • कृषी-चर्चा
  • हवामान
  • पशु पालन
  • इंडस्ट्री
  • सरकारी योजना
  • ग्रामीण उद्योग

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Candy Spinz Casino Mobile Experience: Sessioni Veloci e Decisioni Immediat

September 27, 2026

Vavada online casino u Hrvatskoj – automati za igre i popularni slotovi

September 27, 2026

Пин Ап Казино Официальный Сайт – Играть в Онлайн Казино Pin Up

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Krishi CharchaKrishi Charcha
Subscribe
  • Homepage
  • ताज्या बातम्या
  • बाजार-भाव
  • शेतीविषयक
  • कृषी-चर्चा
  • हवामान
  • पशु पालन
  • इंडस्ट्री
  • सरकारी योजना
  • ग्रामीण उद्योग
Krishi CharchaKrishi Charcha
Home » गोभीवर्गीय फसलों में समन्वित कीट प्रबंधन पर ट्रेनिंग का किया गया आयोजन
शेतीविषयक

गोभीवर्गीय फसलों में समन्वित कीट प्रबंधन पर ट्रेनिंग का किया गया आयोजन

Neha SharmaBy Neha SharmaNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के गुरुग्राम के शिकोहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा गोभीवर्गीय फसलों में समन्वित कीट प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न ब्लॉक पर तैनात 11 बागवानी अधिकारियों एवं प्रक्षेत्र सहायकों ने भाग लिया. केंद्र के कीट वैज्ञानिक डॉ. भरत सिंह ने जानकारी दी कि जिले भर में रबी मौसम के दौरान गोभी परिवार की सब्जियों की खेती बहुतायत से की जाती है.

गोभीवर्गीय फसलों में पौधशाला से लेकर फसल की परिपक्वता तक दर्जन भर से अधिक कीटों तथा रोगों का संक्रमण होता है जिनकी रोकथाम के लिए कृषकों के स्तर पर अनेकों घातक रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग किया जाता है.

इन सभी पहलुओं का ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम के बागवानी अधिकारियों तथा प्रक्षेत्र सहायकों को समन्वित कीट प्रबंधन तकनीकों के तहत इन सभी समस्याओं के उचित प्रबंधन, पर्यावरण हितैषी तकनीक, फसलों की उन्नतशील प्रजातियों के चयन, समय पर फसलों के रोपण, वानस्पतिक व जैविक कीटनाशकों के प्राथमिकता के आधार पर प्रयोग विधि पर विस्तृत जानकारी दी गई. केंद्र के कीट वैज्ञानिक डॉ. भरत सिंह ने शोध के आधार पर वैज्ञानिक तकनीक के तहत समन्वित कीट प्रबंधन की जानकारी को कृषक स्तर पर पहुंचने के लिए सभी प्रक्षेत्र अधिकारियों का आह्वान किया जिसमें कि उपभोक्ताओं तक उच्च गुणवत्ता यानी कीटनाशकों की विषाक्तता रहित सब्जियां उपलब्ध हो सके.

केंद्र की अध्यक्षता डॉ अनामिका शर्मा ने अपने तकनीकी व्याख्यान के दौरान प्रशिक्षणर्थियों को बताया कि समन्वित कीट प्रबंधन तकनीक के समावेश से कीटों के सही प्रबंधन के साथ-साथ फसलों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि होती है. साथ ही फसल लागत कम होने से शुद्ध आमदनी में वृद्धि होती है. इस दौरान केंद्र के अन्य विशेषज्ञों डॉ. मंजीत, रामसेवक एवं कृष्ण कुमार ने इन फसलों पर मौसम के प्रभाव एवं फसल प्रबंधन तथा उत्पादन तकनीकों के बारे में जानकारी दी.

प्रशिक्षण के सफल आयोजन पर केंद्र के कृषि विस्तार विशेषज्ञ डॉ. गौरव पपनै ने इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी प्रशिक्षणर्थियों का धन्यवाद किया तथा केंद्र सभी वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों के प्रति आभार प्रकट किया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Neha Sharma
  • Website

Related Posts

Banana Cultivation : उन्नत तरीके से केले की खेती कैसे करें ?

April 16, 2024

Jowar Market : किसानों को ज्वार सें हुआ करोडो का नुकसान

April 16, 2024

ROSE CULTIVATION : पॉलीहाउस में गुलाब लगाकर कमाएं लाखों रुपए।

April 12, 2024

Leave A Reply Cancel Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Picks
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss

Candy Spinz Casino Mobile Experience: Sessioni Veloci e Decisioni Immediat

ताज्या बातम्या September 27, 2026

C’è un certo ritmo nel giocare a Candy Spinz che i regulars riconosceranno immediatamente. Apri…

Vavada online casino u Hrvatskoj – automati za igre i popularni slotovi

September 27, 2026

Пин Ап Казино Официальный Сайт – Играть в Онлайн Казино Pin Up

September 27, 2026

Gates of Olympus – Pragmatic Play Slot

September 26, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Krishi Charcha
  • Homepage
  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.